July 27, 2017 Blog

इस राशि के लोग अपने प्रेम संबंध तोड़ने से  नहीं हिचकते|

BY : Diksha Kaushal – Relationship Astrologer & Compatibility Expert

Table of Content

लेखिका : रजनीशा शर्मा

वैसे तो किसी भी बात को शत प्रतिशत सत्य नहीं कहा जा सकता ,परन्तु फिर भी व्यक्ति के स्वभाव को जानकर आप अपने प्रेमी को समझ सकते है और अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते है | किसी को पूरी तरह तो समझा नहीं जा सकता परन्तु कुछ हद तक समझ कर अपने पार्टनर को खुश जरूर रखा जा सकता है और अपने संबंधो को सुधारा जा सकता है |  आइये जाने किस राशि के लोग अपने प्रेम संबंध तोड़ने से  नहीं हिचकते -

 

मेष राशि - मेष राशि के व्यक्ति जीवन में धन एवं अन्य किसी भी चीज से समझौता कर सकते है किन्तु अपने आदर्शो से नहीं | अगर इन लोगो ने कुछ करने का ठान लिया तो आप इन्हे रोक नहीं सकते भले ही आगे हार ही क्यों न हो | इन्हे स्वतंत्र रहना पसंद है | ये धार्मिक होने के कारण अपनी इच्छा के विरूद्ध भी रिश्तो में बंधे रहते है |ये जल्दी किसी से प्रभावित नहीं होते किन्तु यदि इन्हे प्रेम हो जाये तो ये उसे आसानी से भूल नहीं पाते |

 

बृषभ राशि -

इस राशि के लोग ईमानदार और समर्पित होते है | ये अपने दाम्पत्य जीवन को सुधारने की हर सम्भव कोशिश करते है | अपने पार्टनर को मनाने का गुण अगर किसी को आता है तो वे इसी राशि के लोग है | ये अपने संबंघो को आसानी से खोने नहीं देना चाहते और उसके लिए प्रयास भी करते है | ये अपने संबंधो के प्रति भावुक होते है |

 

मिथुन राशि -

ज्यादातर ज्योतिषचर्यो का मानना है की इस राशि के लोग नए नए संबंध बनाने में विश्वास रखते है और इनका मन किसी एक का होकर नहीं रहता | ये जल्दी ही अपने संबंधो से बोर हो जाते है |इन्हे सबसे ज्यादा अविश्नीय माना जाता है | व्यक्ति के स्वभाव के लिए अन्य कई कारक जिम्मेदार होते है | ये आसानी से अपनी बात पर विशवास भी दिलाना जानते है | ये आसानी से धोखा देने में सफल हो जाते है |

 

कर्क राशि -

इस राशि के लोग पारिवारिक होते है परिवार इनकी पहली प्राथमिकता है इस राशि के स्त्री या पुरूष विश्वसनीय होते है | ये भावुक होते है इस कारण अपने पार्टनर की गलतियों को क्षमा भी कर देते है | यदि ये प्यार ना भी करे तो भी आपको दुःख नहीं पहुचायेंगे |

 

सिंह राशि -

जैसा की नाम से ही विदित है सिंह अर्थात राजसी स्वभाव | ये ऐसे ही स्वभाव के होते भी है | इनके जीवन में कई प्रेम संबंध बनते है | ये जल्दी ही आकर्षित हो जाते है | यदि कोई इन्हे अपनी इच्छा से अपनाये तो ये प्रेम न होते हुए भी आसानी से संबंध बना लेते है | इन्हे स्वयं भावनाओ में बांधना थोड़ा कठिन है |

 

कन्या राशि -

कन्या राशि के लोग आदर्शवादी होते है | ये न तो किसी को धोखा देते है और न ही धोखा देने वाले को यु ही छोड़ते है| इनकी एक विशेषता जो इन्हे दुसरो से अलग करती है वह है की ये अपने पार्टनर की वो अच्छाइया भी ढूंढ लेती है जो आसानी से किसी को नजर नहीं आती | ये बारीकी से किसी भी चीज को समझने में सक्षम होते है |

 

तुला राशि -

ये अपने पार्टनर के प्रति समर्पित एवं ईमानदार होते है | ये अपने प्रेमी को हर तरह का सहयोग देने को सदा ही तत्पर रहते है अगर आप इस राशि की स्त्री या पुरूष के सम्पर्क में है तो निश्चिन्त होकर अपने पार्टनर पर विश्वास कर सकती है

 

वृश्चिक राशि -

इस राशि के व्यक्ति का ईमानदार होना न होना बहुत हद तक आप पर निर्भर करता है ,इस राशि के व्यक्तियों को यदि अपने पार्टनर के साथ सहज वातावरण ना मिले तो ये धोखा देने से पीछे नहीं हटते | यदि आप ने जरा सी भी कमी की तो ये उस कमी को सह नहीं पाएंगे और संबंध विच्छेद करने से पीछे नहीं हटेंगे | ये दुसरो को दूसरा मौका देने में विश्वास नहीं रखते |

 

धनु राशि -

धनु राशि के व्यक्ति बुद्धिमान एवं अहकारी स्वभाव के होते है | ये कभी भी रिश्तो में बंध कर रहना पसंद नहीं करते | ये स्वतंत्र रहते है और अपेक्षित प्रेम न मिलने पर धोखा देने से परहेज नहीं करते | इन्हे प्रेम जताने वाला पार्टनर ज्यादा पसंद होता है | और ये स्वयं भी ऐसा ही करते है |

 

मकर राशि-

मकर राशि के जातक समर्पित एवं भावुक होते है | इन्हे धोखा ना दे ये अपने प्रेम को निभाते है | और रिश्तो में कमिटमेंट बहुत जल्दी कर लेते है ,और अपने प्रेमी से भी ऐसा ही चाहते है |

 

कुम्भ राशि -

ये वैसे तो ईमानदार होते है किन्तु यदि इन्हे अपने साथी का पूरा सहयोग ना मिले तो स्वयं को पीछे भी खींच लेते है | ये प्रेम भी असाधारण करते है इन्हे समझना आसान नहीं होता | इनके विचार समय समय पर बदलते रहते है |

 

मीन राशि -

मीन राशि के व्यक्ति बहुत संवेदनशील होते है | ये बहुत जल्दी ही लोगो से जुड़ जाते है | और उतनी ही जल्दी बातो का बुरा भी मान जाते है | ये जितनी जल्दी जुड़ते है उतनी ही शीघ्र इनका लगाव समाप्त भी हो जाता है | इसी कारण ये अपने जीवन काल में कई लोगो से जुड़ते है | इनके साथ धैर्य से काम लेना बहुत जरूरी है , अन्यथा ये निराश और हताश हो जायेंगे |

 

Author: Diksha Kaushal – Relationship Astrologer & Compatibility Expert

Diksha Kaushal is a marriage astrologer with 10+ years’ expertise in compatibility, birth-chart analysis, and numerology, guiding couples toward stronger, harmonious, and long-lasting relationships.